Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज

नागपुर : भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को इस साल का पहला टी-20 मैच खेलेगी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट मैदान पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

5 मैचों की टी-20 सीरीज भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों का फाइनल टेस्ट भी साबित होगा, क्योंकि टीम इंडिया को 7 फरवरी से अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म तलाशेंगे।

वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आउट ऑफ फॉर्म दिखेंगे। इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह भी वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज बुमराह को कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।

मैच डिटेल

सीरीज में खास

  • वनडे सीरीज का हिसाब चुकता करने का मौका भारत के पास वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता करने का मौका है। उसे 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-2 की पराजय झेलनी पड़ी है।
  • सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर नजरें होंगी कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर नजरें होंगी। वे पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पिछले 19 मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। उन्होंने 218 रन बनाए।
  • तिलक चोटिल, ईशान को मौका तिलक वर्मा चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिलेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया कि ईशान ही टॉप-3 में उतरेंगे।
  • पंड्या-बुमराह वापसी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। पंड्या के आने से टीम बैलेंस है। टीम प्रबंधन एक स्पेशलिस्ट बैटर या बॉलर को खिला सकता है।

हेड-टु-हेड

टीम इंडिया ने घर में 63% मैच जीते

भारतीय टीम हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं, जबकि 40% मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच भारतीय टीम के पक्ष में रहे हैं, जबकि 10% मैच कीवियों ने जीते हैं। 3 मैच टाई रहे हैं। होम वैन्यूज पर भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत ज्यादा है। टीम ने घर में 63% मैच जीते हैं। टीम ने 11 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उसे पराजय झेलनी पड़ी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *