- बंगाल के BJP विधायक हिरण चटर्जी की दूसरी शादी पर मचा बवाल, 21 साल की मॉडल संग लिए सात फेरे
खड़गपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी और 21 साल की मॉडल रितिका गिरी ने वाराणसी के गंगा घाट पर शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया। दरअसल, बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी का दावा है कि उनके बीच अभी तक कोई कानूनी अलगाव या तलाक नहीं हुआ है। इस बीच, हिरण चटर्जी ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी पहली पत्नी का यह भी आरोप है कि उनकी एक 19 साल की बेटी भी है। हिरण चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने इस बारे में बुधवार रात आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।


इस बीच, हिरण की 19 वर्षीय बेटी नियासा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी मां को अपना असली हीरो बताया और कहा कि उनकी मां ने ही अकेले पिता और माता दोनों का फर्ज निभाया है।
विवाद और कानूनी उलझनों को बढ़ता देख हिरण चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने पुलिस शिकायत या पहली पत्नी के दावों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बिना तलाक लिए शादी का आरोप
विवाद तब बढ़ा जब हिरण चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनका और हिरण का अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। इस बीच, हिरण चटर्जी ने दूसरी शादी कर ली है। अनिंदिता के अनुसार, वे अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं। उनकी एक 19 साल की बेटी भी है।
पुलिस स्टेशन पहुंचीं पहली पत्नी
इस मामले ने तब कानूनी मोड़ ले लिया जब बुधवार रात अनिंदिता चटर्जी ने कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में हिरण चटर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

