Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या आए हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।’ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को पूर्वान्ह राम नगरी पहुंचे। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने अपने नेता का जमकर स्वागत किया। यहां से वे कुछ ही फासले पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *