लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। अगर डीएम को हटा दोगे तो वोटर लिस्ट ठीक नहीं हो पाएगी। कम से कम पुलिस अधिकारी को हटाना चाहिए था जिसकी वजह से जान गई। लेकिन लड़के के खिलाफ ही बोलने लगे। बीजेपी का ये चरित्र बहुत खराब है। गोमती जितनी गंदी है, उतनी गंदी बीजेपी है।
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने वोटर लिस्ट पढ़ी- देखिए भगवान दास के घर में मोहम्मद अफजल का नाम। ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रहीं। कम से कम वोटरलिस्ट तो ये लोग सेक्युलर बना दे रहे हैं। KGMU में मजारों को तोड़ने पर कहा- KGMU की पूरी बिल्डिंग को गिरा देनी चाहिए, क्योंकि उसे क्रिश्चियन ने बनाया था। सपा मुख्यालय पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई गई।

डॉयल 100 को बर्बाद कर दिया
अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी सरकार ने डॉयल 100 को बर्बाद कर दिया इसलिए नोएडा में इंजिनियर की जान गई। डॉयल 100 रिस्पांस सिस्टम बेहतर करने के लिए बनाया था। सबको एक एसओपी बनाकर दिया।
गर्व है शंकराचार्य डटे हुए हैं…
अखिलेश ने प्रयागराज और शंकराचार्य विवाद पर कहा-हमें खुशी है इस बात की कि शंकराचार्य डटे हुए हैं। एक एक सनातनी उनके साथ है। और उन्होंने कम से कम नकली सनातनों की पोल खोल दी। हमारा उनसे सीधा संपर्क है। उन्होंने कहा कि मैंने आजतक जाति नहीं देखी। किसी भी बीजेपी नेता के घर से पहली रोटी गाय को नहीं जाती है। हमारे यहां तो पहली रोटी गाय को जाती है।
सेंसेस में यह भी बताएं कोविड वैक्सीन से कितने मरे
सपा प्रमुख ने कहा- सेंसेस में ये भी बताया जाए कि कोविड वैक्सीन से कितने लोगों की मौत हुई? ये प्वाइंट आना चाहिए। कैंसर, हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़े हैं। वैक्सीन लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। सरकार को बदनामी से नहीं डरना चाहिए।

केजीएमयू को भी तोड़ देना चाहिए
केजीएमयू में मजारों को तोड़े जाने के फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि केजीएमयू में मजारों के साथ ही उसकी बिल्डिंग भी तोड़ देनी चाहिए क्योंकि उसे भी क्रिश्चियन ने बनवाया है।
मुख्यमंत्री किसी को काम नहीं करने दे रहे
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी किसी को काम नहीं करने दे रहे हैं। हर मंत्री परेशान है। बिजली विभाग बर्बाद हो गया है। हम लोग फायदा में लाए थे लेकिन उसे बर्बाद कर दिया गया।

