Breaking
Mon. Nov 23rd, 2026

IND-A vs PAK-A: पाकिस्तान से मिली हार के बाद गुस्से से लाल हुए कप्तान तिलक वर्मा, बल्लेबाजों को जमकर सुनाई खरी खोटी

  • इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ मिली हार के बाद अपने बल्लेबाजों को दोष दिया है और कहा है कि उनकी टीम लगातार विकेट खोती रही

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली : इंडिया-ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में रविवार को पाकिस्तान-ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने बल्लेबाजों को हार का दोष दिया है।

पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे। इंडिया-ए की टीम 49.1 ओवरों में 265 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान-ए ने यह मैच 48 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा से काफी बड़ा होता है चाहे वो किसी भी फॉर्मेट में या टूर्नामेंट में हो। दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात ने इस मैच को हर हाल में जीतने वाला बना दिया है।

गलत समय पर गिरे विकेट

भारत को शुरुआती झटके लग गए थे और इसके बाद तिलक वर्मा-शाहबाज अहमद ने एक साझेदारी बुनी। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। तिलक ने मैच के बाद कहा, “अभिषेक ने जिस तरह से शुरुआत की और फिर शाहबाज ने जिस तरह से मेरे साथ साझेदारी की वो काफी अहम थी। दुर्भाग्यवश, जब हम रफ्तार पकड़ना चाहते थे शाहबाज आउट हो गए। अगर वह दो और ओवर टिक जाते तो मैं मैच फिनिश कर देता।”

शाहबाज ने 41 गेंदों पर 56 रन बनाए। वहीं तिलक 149 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद ही खड़े रहे और दूसरे छोर से विकेट गिर गए।

पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी दिया श्रेय

तिलक ने जीत के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 10 ओवरों में जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की वो शानदार थी। तिलक ने कहा, “दूसरे हाफ में गेंद शुरुआत में स्विंग कर रही थी, शुरुआती 10 ओवरों में। उन दो गेंदबाजों को श्रेय जाता है जिन्होंने शानदार लाइन और लैंथ से गेंदबाजी की, लेकिन हमने भी लगातार विकेट खोए, नहीं तो हम 47वें या 48वं ओवर में मैच अपने नाम कर लेते।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *