Breaking
Mon. Nov 23rd, 2026

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ:आखिरी 43 ओवर में 5 विकेट नहीं गिरा सके इंडियन बॉलर, मिचेल-फिलिप्स ने 259 गेंद खेलकर मैच बचाया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरा सके।

सोमवार को मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे।

टीम इंडिया को आखिरी डेढ़ घंटों में 5 विकेट की जरूरत थी। ऐसे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 259 गेंद पर नाबाद 63 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को पारी की हार से बचाया।

भारत को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली। उसने 720/9 के स्कोर पर पारी डिक्लेयर की। न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *