Breaking
Fri. Nov 20th, 2026

भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तिलक-कुशाग्र की सेंचुरी; प्रिंस यादव को 5 विकेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए।

जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला।

कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा के बीच 206 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा के बीच 206 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

50 ओवर क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत

भारत ने 50 ओवर क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले 2023 में श्रीलंका को टीम इंडिया ने 317 रन से हराया था। नीचे दी गई टेबल में लिस्ट-A और वनडे इंटरनेशनल दोनों के आंकड़े लिए गए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में घरेलू 50 ओवर के मैच शामिल होते हैं।

22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मैच

भारत ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम के 2 पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान के भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन रनरेट के कारण टीम दूसरे स्थान पर है।

भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मुकाबला 22 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से दोहा में खेला जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *