प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार चल रहा है। वह श्रद्धालुओं की पर्चियां निकाल रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा- अगर केवल भभूत से ही चमत्कार होता, तो मैं कैंसर का अस्पताल क्यों बनवाता?
हनुमानजी भी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को जीवित करते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि लोग दरबारों के चक्कर में पड़कर दवा लेना न छोड़ें।
दरबार में अभिनेता मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने भजन गाए। दिव्य दरबार में सैकड़ों महिलाएं-पुरुष पहुंची हैं, जो कि धीरेंद्र शास्त्री के बोलते ही झूमने लगी। कुछ जमीन पर लोटने लगीं।
कार्यक्रम में यूपी के मंत्री जयवीर सिंह, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी और विधायक पूजा पाल समेत कई वीआईपी भी पहुंचे हैं। तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन कुंडा विधायक राजा भैया करवा रहे हैं। आज इसका समापन है।
मनोज तिवारी बोले- राजा भैया ने बहुत अद्भुत कार्य किया
मनोज तिवारी बोले- राजा भैया ने बहुत अद्भुत कार्य किया है। समाज के ऐसे प्रमुख लोग जब सनातन धर्म के लिए खड़े होते हैं, तो सनातनियों का मनोबल बढ़ता है।
इस देश में सनातन विरोधी लोग सनातन धर्म, सनातन रीति-रिवाजों और सनातन संस्कृति यानी भारतीय संस्कृति को लगातार कमजोर करने में लगे रहते हैं।
भभूती से ही चमत्कार होता, तो अस्पताल क्यों बनवाते

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दरबार लगाने का उद्देश्य चमत्कार दिखाना नहीं है। जो दवा से ठीक होने वाली चीज है, वह दवा से ही ठीक होगी और जो कृपा से ठीक होने वाली है, वह कृपा से ठीक होगी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कैंसर हॉस्पिटल बनवा रहे हैं।
अगर केवल भभूती से ही चमत्कार होता, तो अस्पताल क्यों बनवाते। हनुमान जी भी संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण को जीवित करते हैं। उनका संदेश है कि लोग दरबारों के चक्कर में पड़कर दवा लेना न छोड़ें। दरबार लगाने का एक ही उद्देश्य है कि हिंदुओं को यह बताना और जताना चाहते हैं कि सनातन भी किसी से कम नहीं है।

