Breaking
Fri. Nov 20th, 2026

संजना जाटव के जेठ और IAS की पत्नी चुनाव हारीं:पत्नी-बेटों को नहीं जिता पाए मंत्री खर्रा; 419 पंचायत समितियों के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त

जयपुर : पंचायत समितियों के रिजल्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड-17 में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी 51 वोट से हार गईं।

खर्रा के दोनों बेटे निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा सिंह खर्रा और भाजपा कैंडिडेट अजय सिंह भी हार गए। खर्रा के छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा खर्रा भी चुनाव हार गईं। उन्होंने जिला परिषद के वार्ड-23 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

अलवर की कठूमर पंचायत समिति में सांसद संजना जाटव के जेठ श्रीनिवास जाटव चुनाव हार गए। कठूमर के विधायक रमेश खींची की दोनों पुत्रवधू भी चुनाव हार गई हैं। विधायक की पुत्रवधू दीपिका ने वार्ड-12 और बिंदू ने वार्ड-11 से चुनाव लड़ा था।

दौसा जिले के सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड-13 में IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर चुनाव हार गईं हैं। नागौर पंचायत समिति के वार्ड-5 से RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की बहन दाखू देवी जीती हैं। डेगाना पंचायत समिति में भाजपा विधायक अजय सिंह किलक की भाभी मनदीप चौधरी चुनाव हार गईं।

उदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड-4 से पूर्व मंत्री खेमराज कटारा और पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा जीत गए हैं। कटारा खुद भी उदयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

जोधपुर की तिंवरी पंचायत समिति में ओसियां विधायक भैराराम सियोल के बेटे आकाशदीप चुनाव जीते हैं। ओसियां पंचायत समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभूसिंह खेतासर के की पत्नी व निवर्तमान प्रधान बदन कंवर खेतासर और पुत्रवधू किरण कंवर चुनाव हार गईं।

प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। कांग्रेस को 177, भाजपा को 81 और अन्य को 56 में बढ़त है, जबकि 27 में किसी दल को बहुमत नहीं है।

जयपुर जिले की सांगानेर पंचायत समिति का रिजल्ट

वार्डकौन जीताकौन हारा
1अर्जुन कुमावत, भाजपाश्योजी लाल, कांग्रेस
2मनोज चौधरी, आरएलपीबंशीधर सामोता, भाजपा
3प्रधान चौधरी, आरएलपीकृष्ण कुमार, निर्दलीय
4विमला, आरएलपीममता देवी, भाजपा
5सीमा चौधरी, आरएलपीराजू चौधरी, कांग्रेस
6रोशन कुमार, आरएलपीअशोक कुमार, कांग्रेस
7सरिता शर्मा, भाजपाडिंपल, कांग्रेस,
8जितेंद्र चौधरी, कांग्रेसराजकुमार शर्मा, भाजपा
9हंसा शर्मा, कांग्रेसमंजू शर्मा, भाजपा
10नितेश धानका, आरएलपीश्योजीराम मीणा, कांग्रेस
11देवनारायण नायक, आरएलपीराहुल नावरिया, कांग्रेस
12पूजा, आरएलपीगुड्डी देवी वर्मा, कांग्रेस
13मधु शर्मा, भाजपाभूरी, कांग्रेस
14सुचित्रा देवी, कांग्रेसममता देवी गोरा, भाजपा
15राजकुमार चौधरी, निर्दलीयकमलेश कुमार चौधरी, भाजपा

जयपुर जिले की चौमूं पंचायत समिति का रिजल्ट

वार्डकौन जीताकौन हारा
1सुशीला देवी, भाजपाममता जाट, कांग्रेस
2किरण देवी मीणा, कांग्रेसभगवती देवी मीना, भाजपा
3रामगोपाल मीणा, भाजपापूरणमल, कांग्रेस
4बाबूलाल यादव, भाजपाछीतरमल मीणा, कांग्रेस
5ओमप्रकाश यादव, भाजपाराजेंद्र, कांग्रेस
6सुभाष, भाजपारामकिशोर रैगर, कांग्रेस
7कैलाश चंद्र, भाजपाशंकरलाल यादव, कांग्रेस
8महिमा देवी, कांग्रेससुमन सैनी, भाजपा
9सुशीला देवी, कांग्रेससंतोष देवी, आरएलपी
10सुनील सैनी, कांग्रेसदयालचंद सैनी, भाजपा
11माया देवी, भाजपानिरमा देवी, कांग्रेस
12राजू देवी, भाजपानींबू देवी जाट, कांग्रेस
13सांवरमल जाट, भाजपाबनवारी लाल डागर, आरएलपी
14बबली देवी, कांग्रेसज्योति शर्मा, भाजपा
15चंदा, कांग्रेसपूजा झाझड़ा, भाजपा
16प्रकाश हाटवाल, भाजपापूरण मल, निर्दलीय
17रोशनलाल सैनी, कांग्रेसबाबूलाल, भाजपा
18रेखा जाजोरिया, कांग्रेसमंजूदेवी, भाजपा
19विष्णु शर्मा, आरएलपीगोपाल, कांग्रेस
20राकेश चौधरी, आरएलपीराजेंद्र, कांग्रेस
21रानू कुमावत, भाजपापिंटू, कांग्रेस
22संतोष कुमार सैनी, कांग्रेसमुकेश कुमार कुमावत, भाजपा
23सोहनी, भाजपाकिरण कंवर, कांग्रेस
24पंकज कुमार नागर, भाजपामुक्तिलाल सौंकरिया, कांग्रेस
25

जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति का रिजल्ट

वार्डकौन जीताकौन हारा
1कस्तुरी देवी बुनकर, कांग्रेससंतोष देवी, भाजपा
2माया देवी वर्मा, कांग्रेससीता राम धोबी, भाजपा
3कंचन मीणा, कांग्रेससुमित्रा मीणा, भाजपा
4नरेश कुमार मीणा, कांग्रेसबृज मोहन रैगर, निर्दलीय
5बिरदी चन्द शर्मा, कांग्रेसविनोद कुमार वर्मा, निर्दलीय
6बीना शर्मा, कांग्रेसनेहा, भाजपा
7घनश्याम प्रसाद गुर्जर, कांग्रेसविक्रम कुमार गुर्जर, भाजपा
8रतनलाल गुर्जर, कांग्रेसकैलाश चन्द्र शर्मा, भाजपा
9मानशी देवी, कांग्रेसरोशनी मीना, भाजपा
10तनु मीना, कांग्रेसमंजू देवी शर्मा, भाजपा
11रुद्राक्ष ब्याडवाल, कांग्रेसपवन कुमार मीना, भाजपा
12अनोखी देवी, कांग्रेसधोली बाई मीना, भाजपा
13रुकमणि रैगर, कांग्रेसमंजू देवी, भाजपा
14मुकेश चंद बलाई, निर्दलीयओमप्रकाश लबानिया, कांग्रेस
15विकास कुमार शर्मा, कांग्रेसअशोक कुमार शर्मा, भाजपा
16हीरा कुमारी, कांग्रेससुनीता, भाजपा
17दयाराम मीणा, कांग्रेसजगदीश मीना, भाजपा
18मीरा मीना, भाजपाममता देवी, कांग्रेस
19रामनाथ, कांग्रेसमच्छु राम मीना, भाजपा

…

जयपुर की 14 पंचायत समितियों के नतीजे आए, 12 में कांग्रेस, 1-1 में BJP और RLP को बहुमत

जयपुर जिले की कुल 22 पंचायत समितियों में से अब तक 14 के नतीजे आ चुके हैं। 12 पंचायत समितियों फागी, आमेर, शाहपुरा, चाकसू, जमवारामगढ़, तुंगा, बस्सी, माधोराजपुरा, कोटखावदा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा और जोबनेर में कांग्रेस को बहुमत मिला है। जबकि सांभर लेक में भाजपा और सांगानेर में RLP को बहुमत मिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *