वाराणसी : वाराणसी में सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिकर्णिका घाट जाने पर अड़ा हुआ है। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सपा पदाधिकारियों और पार्टी से जुड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया।
इसके बावजूद प्रतिनिधिमंडल मणिकर्णिका घाट जाने की कोशिश कर रहा है। कई जगह पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी घेराबंदी की है।
वाराणसी के सर्किट हाउस और सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सांसद वीरेंद्र सिंह सड़क पर धरने पर बैठ गए।
मौके पर एडीएम सिटी भी पहुंच गए हैं। वहीं, फूलपुर से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव पंधारी यादव सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वे राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना की पूरी जानकारी लेने मणिकर्णिका घाट जाना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव को भी पुलिस चौराहे से घसीटते हुए वैन तक ले गई।

सपा नेता लालू यादव मणिकर्णिका घाट पर जाने से पुलिसवाले रोकते हुए। सपाइयों के साथ कई जगह धक्कामुक्की भी हुई।

सांसद वीरेंद्र सिंह को जब पुलिस ने घेराबंदी कर रोका तो कार्यकर्ताओं के साथ वे सड़क पर बैठ गए।

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है। सांसद वीरेंद्र सिंह की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

सपा डेलिगेशन में शामिल नेताओं को मणिकर्णिका घाट पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

