Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ताजमहल पर हिंदूवादियों ने तिरंगा फहराया, लखनऊ में बच्चे फौजी बनकर निकले, कानपुर में सिंदूर की झांकी

लखनऊ : यूपी में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के नारे लगाए। इसका VIDEO सामने आने के बाद हलचल मच गई। CISF मामले की जांच कर रही है।

झंडा फहराने वाले कार्यकर्ता नंदू कुमार व नितेश भारद्वाज ने कहा, ” ताजमहल, तेजोमहालय मंदिर है। जबसे ताजमहल बना है तब से पहली बार अंदर राष्ट्रध्वज फहराया गया। योगी ने आह्वान किया था कि सभी मदरसों और मस्जिद में राष्ट्रध्वज फहराना अनिवार्य है, इसलिए उन्होंने यहां ध्वज फहराया।”

इधर, लखनऊ में सीएम योगी ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा, “जो खुद को संविधान से ऊपर मानता है, वह अवमानना करता है। आजादी से पहले देश को क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बांटने के कई षड्यंत्र रचे गए, लेकिन वे टिक नहीं पाए।”

लखनऊ में विधानसभा पर मुख्य समारोह हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 7वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। बच्चों ने फौजी ड्रेस में बेहतरीन झांकी निकाली।

लखनऊ में हेलिकॉप्टर से फूल बरसे, बच्चे फौजी बनकर निकले

लखनऊ में मेजर ओंकार पहली बटालियन का नेतृत्व कर रहे हैं। पैदल सेना युद्ध वाहन सारंग के साथ सैनिकों ने सलाई दी है।

लखनऊ में मेजर ओंकार पहली बटालियन का नेतृत्व कर रहे हैं। पैदल सेना युद्ध वाहन सारंग के साथ सैनिकों ने सलाई दी है।

लखनऊ में होमगार्ड और प्रांतीय रक्षा दल की टुकड़ी आकर्षक वर्दी और इंसास राइफल के साथ कदमताल करती नजर आई।

लखनऊ में होमगार्ड और प्रांतीय रक्षा दल की टुकड़ी आकर्षक वर्दी और इंसास राइफल के साथ कदमताल करती नजर आई।

लखनऊ में विधानसभा भवन पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

लखनऊ में विधानसभा भवन पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

बच्चों ने फौजी ड्रेस में बेहतरीन झांकी निकाली। हाथ में खिलौना बंदूक ले रखी थी।

बच्चों ने फौजी ड्रेस में बेहतरीन झांकी निकाली। हाथ में खिलौना बंदूक ले रखी थी।

कानपुर- ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकली

कानपुर शहर भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कानपुर शहर भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

CSJMU कैंपस से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर झांकी निकाली गई।

CSJMU कैंपस से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर झांकी निकाली गई।

CSJMU कैंपस के प्रशासनिक भवन में ड्रोन से भी तिरंगा फहराया गया।

CSJMU कैंपस के प्रशासनिक भवन में ड्रोन से भी तिरंगा फहराया गया।

वाराणसी- महिला कमांडो ने परेड किया, बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार​​​​

काशी में महिला कमांडो ने परेड किया और तिरंगे को सलामी ली

काशी में महिला कमांडो ने परेड किया और तिरंगे को सलामी ली

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में NCC कैडेट्स ने परेड किया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में NCC कैडेट्स ने परेड किया।

काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार किया गया।

काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार किया गया।

डीआईजी शिवहरि मीणा के बेटे ने पहनी खाकी वर्दी। टोली प्रभारियों से मिलाया हाथ। बोले- अच्छा लगा।

डीआईजी शिवहरि मीणा के बेटे ने पहनी खाकी वर्दी। टोली प्रभारियों से मिलाया हाथ। बोले- अच्छा लगा।

कानपुर में मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी ने परेड की सलामी ली

कानपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस की टोलियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया और हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रीय पर्व का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद ने तिरंगा फहराया, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

DGP बोले-देश के लिए अपना जीवन बलिदान देने वालों को नमन

लखनऊ में DGP राजीव कृष्ण ने कहा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के लिए अपना जीवन बलिदान देने वाले कर्मियों को नमन।

आज सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी पुलिस बेहतर काम कर रही है। नागरिकों को सुरक्षित और सम्मान का माहौल देना हमारा दायित्व, मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साइबर क्राइम को लेकर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में तिरंगा फहराया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने का दावा किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि 26 जनवरी को उन्होंने ताजमहल के अंदर प्रवेश कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *