Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पटना-गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे नीतीश:CM की चेयर पर संजय झा, लेडी गवर्नर की सीट पर दिखे सम्राट चौधरी

पटना : आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पटना के गांधी मैदान में मंच पर कुर्सियों की अदला-बदली हो गई। राज्यपाल के लिए निर्धारित कुर्सी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठ गए।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जदयू नेता संजय झा नजर आए। वहीं, लेडी गवर्नर की सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बैठे दिखे। हालांकि, बाद में सीट के आगे लगाया गया बोर्ड बदल दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इधर, राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास दोनों जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने झंडा फहराया। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नजर नहीं आएं।

वहीं, पटना के बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोक दिया। इसके बाद उन्होंने जूता उतारा।

सुपौल में मिस्टर जिन्ना अमर रहे का नारा लगाने वाले टीचर को गिरफ्तार किया गया है।

पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के दौरान कुर्सियों की अदला-बदली हो गई।

पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के दौरान कुर्सियों की अदला-बदली हो गई।

बाद में सिटिंग अरेंजमेंट के आगे लगा बोर्ड बदल दिया गया।

बाद में सिटिंग अरेंजमेंट के आगे लगा बोर्ड बदल दिया गया।

पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की भव्य परेड और 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। परिवहन विभाग की झांकी पहले, कृषि विभाग की दूसरी और ऊर्जा विभाग की झांकी तीसरे नंबर पर रही।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने परेड का निरीक्षण किया।

ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने परेड का निरीक्षण किया।

गांधी मैदान निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

गांधी मैदान निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

बीजेपी दफ्तर में जूते पहनकर झंडा फहराने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।

बीजेपी दफ्तर में जूते पहनकर झंडा फहराने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।

पुनपुन में सीएम नीतीश के सामने दलित समाज के 60 साल के सिद्धेश्वर मांझी ने तिरंगा फहराया।

पुनपुन में सीएम नीतीश के सामने दलित समाज के 60 साल के सिद्धेश्वर मांझी ने तिरंगा फहराया।

राज्यपाल बोले- 5 साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे

गांधी मैदान में समारोह में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, अगले 5 साल में राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब राज्य के किसी भी कोने से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच रहे हैं।

गवर्नर ने कहा, ’27 जिलों में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का पूरा हो जाएगा। 2005 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह 12 हो गया है। 2006 में ग्राम पंचायत और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण से महिला सशक्त हुई हैं।

जीविका से जुड़ी एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपए दिए गए हैं। बेहतर रोजगार के लिए 2 लाख तक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक प्रखंड एक एक आदर्श स्कूल होंगे। हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज होगा।

सुपौल में मिस्टर जिन्ना अमर रहे नारा लगाने वाला टीचर गिरफ्तार

सुपौल के सरकारी स्कूल के टीचर मोहम्मद मंसूर आलम गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मिस्टर जिन्ना अमर रहे नारा लगाने लगे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला अबुवार उच्च विद्यालय का है।

हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। बच्चों ने भी गवाही दी है कि नारेबाजी के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र किया गया, जिससे हंगामा हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *