दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निनाद एवं नटराज ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और छात्र, शिक्षकों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया।
ध्वजा रोहण के बाद कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि समूचे देश में गणतंत्र दिवस की धूम मची है। जीएलए के छात्र और शिक्षकों को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि वह भी तंत्र के गण की तरह अपने आपको ढ़ालने की जरूरत है।
कुलपति के संबोधन के पश्चात् निनाद और नटराज क्लब के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। निनाद और नटराज के छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति से सभी जीएलए परिवारजनों का मन मोह लिया। जीएलए एनसीसी के छात्रों द्वारा एएनओ अरूणांशु दुबे के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया।
वहीं जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द द्वितीय में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अनूप कुमार गुप्ता व प्रधानाध्यापक कर्मवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम आझई खुर्द में मुख्य अतिथि जीएलए सीएसईडी सहनिदेशक पुष्कर शर्मा, प्रधानाध्यापिका अनामिका सक्सेना, उच्च प्राथमिक विद्यालय जैंत में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष गोयल (गणित विभाग अध्यक्ष) व दीपांश गोयल (सीएसईडी डिपार्टमेंट) स्कूल प्रधानाध्यापिका अनीता राठौर ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्कूल प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर राहुल अरोडा का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. हिमाशु शर्मा, डा. ब्रजेश गोस्वामी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
जीएलए ग्रेटर नोएडा में देशभक्ति की गूंज

जीएलए विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके पश्चात प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया। अपने प्रेरक संबोधन में प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने संविधान निर्माताओं एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस क्लब ‘प्रवाह’ ने शास्त्रीय एवं देशभक्ति संगीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी। पीयूष ने शहीद भगत सिंह पर स्वरचित कविता का भावपूर्ण पाठ किया। नन्हीं शनाया की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संकाय सदस्य श्री अमृत सिंह ने कीबोर्ड पर देशभक्ति गीत की मधुर प्रस्तुति दी।

