Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

ओंकारेश्वर में नर्मदा में डूबे गुजरात के 2 दोस्त:सुबह 3 बजे नहाने गए थे; सीढ़ियों के पास गड्ढे में समाए, महाकाल दर्शन कर आए थे

खंडवा : ओंकारेश्वर में मंगलवार तड़के नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पास ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय गुजरात के वापी से आए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। दोनों युवक अपने तीसरे दोस्त के साथ एमपी घूमने आए थे।

पुलिस के मुताबिक, मनीष (22) और विवेक सिंह (22) निवासी वापी (गुजरात) अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार को उज्जैन महाकाल के दर्शन कर शाम को ओंकारेश्वर पहुंचे थे। उनका प्लान था कि सुबह 5 बजे मंदिर खुलते ही दर्शन कर वापस गुजरात निकल जाएंगे। इसीलिए वे रात 3 बजे ही ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने पहुंच गए।

पुलिस और गोताखोर टीम रेस्क्यू में जुट गई है।

पुलिस और गोताखोर टीम रेस्क्यू में जुट गई है।

घाट पर सन्नाटा था, दोस्त चिल्लाता रहा

तीनों दोस्त किनारे पर नहा रहे थे। जैसे ही वे घाट की दो सीढ़ियां नीचे उतरे, वहां पानी के अंदर मौजूद एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। बाहर खड़े तीसरे दोस्त ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन सुबह का समय होने के कारण घाट पर सन्नाटा था। वहां कोई नाविक या अन्य श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका।

CA और बीकॉम के छात्र थे

मांधाता पुलिस ने बताया कि मनीष सीए फाइनल और विवेक बीकॉम का छात्र था। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, वे वापी से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *