- किस प्लेन में बैठे थे अजित पवार, कौन-कौन थे सवार? जानिए सबकुछ
मुंबई : विमान क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस विमान में अजित पवार सवार थे, वह Learjet 45 श्रेणी का बिजनेस जेट था। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK बताया गया और इसका संचालन VSR (VSR Ventures Pvt Ltd) द्वारा किया जा रहा था। यह विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
सूत्रों के अनुसार, इस विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार के अलावा एक पीएसओ, एक अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ और दो क्रू मेंबर शामिल थे। क्रू मेंबर के रूप में पायलट (PIC) और फर्स्ट ऑफिसर (FO) की मौजूदगी बताई जा रही है। क्रू के नाम के तौर पर कैप्टन सुमित कमल कपूर और कैप्टन सांभवी फाटक का जिक्र सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विमान के स्वामित्व और संचालन से जुड़ी जानकारी में बताया गया है कि संबंधित कंपनी का मालिक वी.के. सिंह है और कंपनी का कार्यालय दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन और कनॉट प्लेस इलाके में स्थित बताया जा रहा है। हालांकि, इन जानकारियों की भी पुष्टि अभी बाकी है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में ही पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े रनवे के पास बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई है।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।



गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ
बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।
सभी शव बारामती हॉस्पिटल पहुंचे, लोगों की भीड़ जमा
हादसे की जानकारी लगते ही रो पड़े अजित पवार के भतीजे
युगेंद्र पवार को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे रो पड़े। युगेन्द्र ने अजित पवार के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। युगेन्द्र अजित के भतीजे हैं।
अजित ने एक दिन पहले CM फडण्वीस के साथ मीटिंग की थी
दिवंगत नेता अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
DGCA ने अजित पवार के विमान की डिटेल्स साझा की
तारीख: 28 जनवरी, 2026 ऑपरेटर: VSR एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45 लोकेशन: बारामती एयरपोर्ट, महाराष्ट्र यात्री: क्रू समेत 5 लोग
डिटेल: बारामती में एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक के साथ मौजूद थे। इसे 2 क्रू मेंबर ऑपरेट कर रहे थे।
देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए
गोपीनाथ मुंडे तारीख: 3 जून 2014 निधन- सड़क हादसे में मौत (कार क्रैश) नेता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पद: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री, केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री
संजय गांधी तारीख: 23 जून 1980 निधन- दिल्ली (सफदरजंग एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधवराव सिंधिया तारीख: 30 सितंबर 2001 निधन: चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: पूर्व सिविल एविएशन मंत्री, वरिष्ठ नेता
जी.एम.सी. बालयोगी तारीख: 3 मार्च 2002 निधन: खराब विजिबिलिटी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत जगह: आंध्र प्रदेश (कृष्णा जिले में तालाब में क्रैश) पार्टी: तेलुगु देशम पार्टी (TDP), लोकसभा स्पीकर थे
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी तारीख: 2 सितंबर 2009 निधन: हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे
पीएम-गृहमंत्री ने महाराष्ट्र CM फडणवीस से हादसे की जानकारी ली
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।

