Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

पति का सांवला रंग बना मुसीबत, पत्नी ने शादी के एक महीने बाद छोड़ा, शारीरिक संबंध ना बनाने से भी नाखुश थी

  • यूपी के हाथरस में एक पति का सांवला रंग उसके लिए मुसीबत बन गया क्योंकि पत्नी ने शादी के एक महीने बाद पति को छोड़ दिया

हाथरस: यूपी के हाथरस से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने शादी के महज एक महीने बाद ही अपने पति को छोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी अपने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंध ना बना पाने की वजह से परेशान थी। हालांकि पति का कहना है कि जब शादी हुई थी, तब पत्नी ने कहा था कि उसे पति पसंद है।

मामला हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर का है। यहां पति के सांवले रंग से नाखुश पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके अलावा शारीरिक संबधों से नाखुश पत्नी ने पति को छोड़ दिया। पत्नी ने शादी के महज एक महीने बाद ही ये फैसला लिया।

मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया और पति अपनी पत्नी को मनाने की भरपूर कोशिश करता रहा लेकिन पत्नी नहीं मानी। लाख कोशिशों के बाद भी पत्नी, पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी मूल रूप से आगरा की रहने वाली है और एक महीने पहले ही उसकी हाथरस के युवक से शादी हुई थी।

पति का क्या कहना है?

पति ने बताया कि उसकी शादी को एक महीना हुआ है और वह बेकरी का काम करता है। पति ने बताया कि पत्नी को वह पसंद नहीं है इसलिए वह छोड़ रही है। पति का ये भी कहना है कि हमारी शादी सहमति से हुई थी और तब पत्नी का कहना था कि वह मुझे पसंद करती है लेकिन अब वो मना कर रही है। 

पति ने बताया कि हमारी शादी आगरा में हुई थी और 2.5 लाख से 3 लाख रुपए तक खर्चा हुआ था। लड़की वालों ने केवल सामान दिया था, कोई मोटरसाइकिल वगैरह नहीं दी थी। दुख हो रहा है कि हमारी शादी टूट रही है। परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *