लखनऊ : यूपी सरकार ने शनिवार देर शाम 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यूपी लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को यमुना एक्सप्रेस-वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
| अधिकारी का नाम | पुरानी तैनाती | नई तैनाती |
| नगेंद्र प्रताप | ACEO, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण | कमिश्नर, आगरा |
| प्रशांत नागर | CDO, मऊ | नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण |
| विवेक कुमार श्रीवास्तव | उपसचिव, यूपी लोक सेवा आयोग | CDO, मऊ |
| मनीष मीणा | CDO, मथुरा | ACEO, यमुना एक्सप्रेस-वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण |
| डॉ. पूजा गुप्ता | संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद | CDO, मथुरा |
| रणवीर प्रसाद, प्रमुख सचिव | प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले | वर्तमान पद के साथ खाद्य एवं रसद के कमिश्नर का भी प्रभार |

