Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

6 IAS अफसरों के ट्रांसफर; नगेंद्र प्रताप आगरा के कमिश्नर, पूजा गुप्ता मथुरा की CDO बनीं

लखनऊ : यूपी सरकार ने शनिवार देर शाम 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यूपी लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को यमुना एक्सप्रेस-वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अधिकारी का नामपुरानी तैनातीनई तैनाती
नगेंद्र प्रतापACEO, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणकमिश्नर, आगरा
प्रशांत नागरCDO, मऊनगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण
विवेक कुमार श्रीवास्तवउपसचिव, यूपी लोक सेवा आयोगCDO, मऊ
मनीष मीणाCDO, मथुराACEO, यमुना एक्सप्रेस-वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण
डॉ. पूजा गुप्तासंयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजियाबादCDO, मथुरा
रणवीर प्रसाद, प्रमुख सचिवप्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामलेवर्तमान पद के साथ खाद्य एवं रसद के कमिश्नर का भी प्रभार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *