Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले:सबसे बड़े चोर वोट चोरी पर चिल्ला रहे; UGC हायर एजुकेशन के खिलाफ हथियार

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी-वोट चोरी चिल्ला रहे हैं। 2019 में भाजपा के साथ जाने पर बहुत से लोग विचलित हो जाते है। उस समय अगर मैं भी विचलित होता तो आज दिल्ली-मुबंई कॉरिडोर और रेवाड़ी का साउथ बाइपास नहीं होता।

मुख्यमत्री हर तीसरे दिन पंजाब जाते है, मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पंजाब के चुनाव की चिंता छोड़कर हरियाणा के हिस्सा का पानी लाने का प्रयास करें। जजपा 13 मार्च को हांसी में प्रदेश स्तरीय युवा यौदा रैली करेगी। उन्होंने सोमवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में आयोजित युवा यौदा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

देवीलाल को हराया और सत्ता भी छीनी

दुष्यंत चौटाला ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को वोट चोरी पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रोहतक लोकसभा से 382 वोटों से देवीलाल को हराया। देवीलाल के पास बहुमत होते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल के जरिए भजनलाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। आज तक प्रदेश में इससे बड़ी वोट चोरी नहीं हुई।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता और मंच पर उपस्थित नेता।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता और मंच पर उपस्थित नेता।

यहां तीन वैरिफिकेश, लाडवा में एक भी नहीं

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा की नायब सैनी सरकार भेदभाव कर रही है। फसलों के मुआवजे के लिए रेवाड़ी में तीन बार वैरिफिकेश होने के बाद भी किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली। लाड़वा और अंबाला में बिना वैरिफिकेशन के ही मुआवजा वितरित कर दिया गया। बुढावा और विधवा पेंशन काटी जा रही है। दिव्यांगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मैं भाजपा के साथ नहीं जाता, तो पेंशन तीन हजार नहीं होती।

इंडस्ट्री में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण हमारे सरकार में होने से ही संभव हो पाया।

UGC हायर एजुकेशन के खिलाफ हथियार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार हायर एजुकेशन संस्थाओं को बंद करने के इरादे से UGC लेकर आई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में ही रोक लगा दी। केंद्र की योजना देश की सभी यूनिविर्सिटी और हायर एजुकेशन संस्थानों को अपने अधीन लेने की है।

पत्रकारों से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला।

पत्रकारों से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला।

सरपंचों को केंद्र से लेनी होगी अनुमति

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने से महात्मा गांधी का नाम देश से खत्म नहीं होगा। जीआरजी का असली उद्देश्य मनरेगा को बंद करना था। प्रदेश सरकारों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने से यह योजना समय के साथ खुद बंद हो जाएगी। इनता ही नहीं अब योजना के तहत काम करने के लिए सरपंचों को भी केंद्र से अनुमति लेनी होगी।

जैसा केंद्र, वैसा ही प्रदेश का बजट होगा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र ने अपने बजट में शहरों को हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को गांवों की चिंता नहीं हैं। केंद्रीय बजट में गांवों और किसानों के लिए कुछ नहीं है। हरियाणा को कुछ नहीं मिला और 2022 में स्वीकृत योजनाओं को आगे बढ़ाया है। हरियाणा का बजट भी ऐसा ही होगा। सोने, चांदी और शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट ने बजट की पोल खोल दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *