Breaking
Tue. May 5th, 2026

यूपी: 90 दिनों में ‘लव मैरिज’ का खौफनाक अंत, फांसी के फंदे से लटका मिला पत्नी का शव, पति फरार

  • यूपी के कानपुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है, महिला का पति फरार है, महिला की शादी अक्टूबर 2025 में ही हुई थी

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लव मैरिज का खौफनाक अंत हुआ है। शादी के महज 90 दिन बाद पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया है और पति फरार चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला? 

कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित रामगंगा एनक्लेव में तीसरी मंजिल पर रहने वाले शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी किराए पर रह रहे थे। दोनों ने अक्टूबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर है और दोनों की ये दूसरी शादी है। 

शोएब ने खुद पुलिस को सूचना दी कि मामूली झगड़े में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और उसके बाद शोएब भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मुआयना किया और आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम क़ासिम आब्दी ने बताया कि मृतक के गले पर निशान दिखे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कत्ल हुआ है या आत्महत्या। 

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक फंदे में लटकी थी। पति शोएब ने उसको उतारकर दूसरे कमरे में बेड पर लिटाया है। ये जांच का विषय है। फिलहाल मृतका का पति फरार है और पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि पुलिस ने मृतका दीपिका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच खौफ का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और उनका कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। लव मैरिज के कुछ ही महीनों बाद कोई लड़की सुसाइड क्यों करेगी? ये सबसे बड़ा सवाल है। पूरी सच्चाई तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *