Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अमेरिका ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, इस नक्शे को देख शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची

  • भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की रूपरेखा सामने आ गई है, इसके साथ ही अमेरिका ने भारत का जो नक्शा जारी किया है, उसे देखकर पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है

भारत और अमेरिका ने अपने अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे की शनिवार को घोषणा कर दी है, जिसे भारत और अमेरिका के संबंधों को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने भारत का नक्शा भी साझा किया है। भारत का ये नक्शा चुपचाप चर्चा का केंद्र बन गया और वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अमेरिका द्वारा जारी किए गए भारत के इस नक्शे को देखकर पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है। इसकी वजह ये है कि पीओके (PoK) को अमेरिका ने भारत का हिस्सा बताया है, जिसपर पाकिस्तान अपना दावा करता रहता है। 

व्यापार समझौते के विवरण को जारी करते हुए, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का एक नक्शा जारी किया जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित संपूर्ण जम्मू और कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इसके अलावा, नक्शे में अक्साई चिन को भी शामिल किया गया है, जिस पर चीन अपना दावा करता है। इस तरह से अमेरिका ने जो नक्शा जारी किया है वो पाकिस्तान और चीन दोनों की चिंता बढ़ाने वाला है।

भारत का नक्शा
भारत का नक्शा

हालांकि, भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता की पुष्टि के लिए अमेरिका की मंजूरी जरूरी नहीं थी। भारत हमेशा से यह कहता आया है कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग है। पहले भी अमेरिका या उसके विदेश विभाग द्वारा जारी किए गए नक्शों में पाकिस्तान की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कश्मीर क्षेत्र (पीओके) का स्पष्ट सीमांकन किया जाता था। लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी किया गया नवीनतम नक्शा पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *