Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

लॉ छात्रा की हत्या कर सुसाइड:तरनतारन में छात्र ने क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया

मानव, तरनतारन : तरनतारन के लॉ कॉलेज में आज (9 फरवरी को) युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से जुड़ा 10 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि छात्रा क्लासरूम में बैंच पर बैठी है, इसी दौरान युवक आया, फिर लड़की और युवक के बीच कुछ बातचीत होती है। इसके बाद अचानक युवक लड़की के सिर में गोली मार देता है।

इसके बाद वह दोबारा पिस्टल को लोड करता है और फिर खुद के सिर में गोली मार लेता है और वहीं गिर पड़ता है। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य छात्रा बाहर की ओर दौड़ती है और फिर वहां अन्य छात्र पहुंच जाते हैं।

मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जबकि लड़के की पहचान प्रिंसराज सिंह के नाम से हुई, जो नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे। पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, पुलिस मर्डर के कारणों की जांच कर रही है। वहीं लड़की की मां ने कहा कि हमें घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई, मैडम ने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि बेटी को चोट लगी, जल्दी आओ।

क्लासरूम में पड़ी लड़की की लाश। इनसेट में मृतका संदीप कौर की फाइल फोटो।

क्लासरूम में पड़ी लड़की की लाश। इनसेट में मृतका संदीप कौर की फाइल फोटो।

वारदात के बाद बैंच पर पड़ा आरोपी का पिस्टल।

वारदात के बाद बैंच पर पड़ा आरोपी का पिस्टल।

लड़की के परिवार की बातें…

  • कॉलेज में बच्चों की कोई सिक्योरिटी नहीं: वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि बच्चों की यहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है। किसी ने यह चेक नहीं किया कि छात्र पिस्टल लेकर अंदर आ रहा है। फिर मां को घर फोन कर कहा जाता है कि उनकी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है। लड़ाई में उसका सिर फट गया है। जब आकर चेक किया, तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो। लड़की की बॉडी पूरी तरह खून से लथपथ थी। उसके ब्रेन में गोली मारी गई है। पुलिस हमें लाश के पास भी नहीं जाने दे रही है। मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 6 बहने हैं और एक छोटा भाई है।
  • मैडम ने फोन कर कहा- बेटी को चोट लगी, जल्दी आओ: लड़की की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि वह सुबह अच्छे ढंग से घर से तैयार होकर आई। बेटी संदीप कौर का किसी से कोई झगड़ा था, इसके बारे में पता नहीं था। मैडम ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी के बहुत चोट लगी है, जल्दी आओ। मैं कॉलेज आई तो देखा कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है। हमें पता चला है कि तरनतारन का लड़का है, उसने गोली चलाई है। पिस्टल भी अंदर ही पड़ा हुआ मिला।
लड़की की मां हरजिंदर कौर बोलीं- पता नहीं किसी से कोई झगड़ा हुआ।

लड़की की मां हरजिंदर कौर बोलीं- पता नहीं किसी से कोई झगड़ा हुआ।

हथियार कहां से आया, पुलिस जांच कर रही

ACP जगबीर ने बताया कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही लड़की की मौत हो गई। लड़के ने खुद को भी गोली मार ली, उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हाे सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *