नोएडा : नोएडा में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस बुलाई।
पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। बगल में पिस्टल और दो खोखे पड़े थे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। प्रेमिका रेखा नोएडा की ही रहने वाली थी, जबकि प्रेमी सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-58 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। वारदात सुबह 11 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई।

इसी कार के अंदर दोनों की लाश मिली है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर जांच की।

पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। बगल में पिस्टल और दो खोखे पड़े थे।

लड़के की लाश ड्राइविंग सीट पर पड़ी थी, जबकि लड़की का शव बगल वाली सीट पर था।

