- कुलाधिपति करेंगे कृदय-2026 का सोमवार शुभारंभ
मथुरा : केएम विश्वविद्यालय का छह दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कृदय-2026 16 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित लोगो कृदय 2026 को विवि परिसर में भव्य व स्मरणीय बनाने हेतु विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने पोस्टर का विमोचन कर विवि के समस्त विभागीय, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु प्रभारी व सहायक नियुक्त किए।
विवि कुलाधिपति किशन चौधरी ने बताया कि कृदय शब्द भगवान कृष्ण के नाम से है, जो मुख्य रूप से कुछ क्षेत्रीय या भक्तिपूर्ण संदर्भों में पाया जाता है। यह कृष्ण के सबसे प्रिय पहलुओं में से एक को दशार्ता है, केएम विश्वविद्यालय में यह दूसरा आयोजन वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, केएम परिवार के डाक्टर्स, डीन, प्रोफेसर्स, एचओडी, स्टूडेंटस और समस्त सदस्य कृदय 2026 महोत्सव में भारतीय संस्कृति के साथ अपनी कला, और रचनात्मकता का जश्न 16 फरवरी से लेकर 21फरवरी तक विश्वविद्यालय के भव्य प्रांगण में देखेंगे।
विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने बताया कि कृदय 2026 के आयोजन में खेल, लिटररी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागी स्टूडेंट भारतीय संस्कृति के विभिन्न रूप प्रदर्शित करेंगे। विवि के कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे, जिसमें रेजीडेंटस चिकित्सक भी प्रतिभाग करेंगे।
कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने बताया विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएँ विभिन्न इंवेट कर अपना टेलेंट मंच पर साझा करेंगे, जिसको लेकर कृदय-2026 का पोस्टर विमोचन किया गया है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपकुलसचिव सुनील अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, मेडीकल सुपीटेंट डा. अभय सूद, एडीशनल मेडीकल सुप्रीटेंट डा. आरपी गुप्ता, अस्पताल जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा, आशीष शर्मा, विवि के सभी संकायों के डींस, प्रोफेसर्स, डाक्टर्स, रेजीडेंटस डाक्टर्स, विवि के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

