Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

पाकिस्तानी टीम को घुटने टेकते देख स्टेडियम से चोरों की तरह भागे मोहसिन नकवी, सामने आया VIDEO

  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 2026 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंचे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अपनी टीम को घुटने टेकते देख बीच मैच में ही चोरों की तरह वहां से भाग निकले

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी टीम की तरफ से काफी नौटंकी देखने को मिली, जिसमें पहले उन्होंने ये मैच बायकॉट करने का ऐलान किया तो वहीं आईसीसी से फटकार लगने के बाद मुकाबला खेलने के लिए राजी हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला गया, जिसे देखने के लिए पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी कोलंबो पहुंचे हुए थे, लेकिन पाकिस्तानी टीम ने जैसे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने घुटने टेकने शुरू किए उसी के साथ ट्रॉफी चोर नकवी मैदान से चोरों की तरह दबें पांव भाग निकले।

नवाज का विकेट और नकवी हुए स्टेडियम से गायब

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे, जिसमें ईशान किशन की 77 रनों की पारी ने अहम भूमिका अदा की। वहीं इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहले 2 ओवर्स में अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए, जिसके बाद उनके लिए इस मुकाबले को बचा पाना मुश्किल हो गया। पाकिस्तानी पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर जब मोहम्मद नवाज को कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया तो उसी के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी स्टेडियम से नौ दो ग्यारह हो गए। समाचार एजेंसी ने नकवी के स्टेडियम से कार में बैठकर भागते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जहां वह मुकाबला खत्म होने से पहले ही चुपचाप निकल गए।

पाकिस्तानी टीम पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर लटकी तलवार

टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तानी टीम को मिली 61 रनों की हार से उनके नेट रनरेट पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। भारतीय टीम ने जहां जीत हासिल करने के साथ सुपर-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम अब ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें दूसरे नंबर पर यूएसए की टीम है जिनके भी चार अंक हैं, लेकिन यूएसए का नेट रनरेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है। ऐसे में यदि पाकिस्तानी टीम नामीबिया के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में हार का सामना करती है तो उनका सफर ग्रुप स्टेज से ही खत्म हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *