दैनिक उजाला, मथुरा : छह दिवसीय कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव की श्रृंखला में आज केएम विश्वविद्यालय परिसर में रंगों और कल्पनाओं का एक अनूठा संगम देखने को मिला। विवि के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा तीन दिवसीय ‘चित्रकला संगम’ आर्ट एक्जीविशन का आयोजन किया गया, जिसमें बीएफए छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया कि कला प्रेमियों का दिल भी जीत लिया।
कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव में खेलों के धमाल के साथ-साथ अन्य इंवेटों का आयोजन किया जा रहा है, आज ‘चित्रकला संगम’ आर्ट एक्जीविशन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/कुलाधिपति किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह (डीएम), विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डा. पी.एन. भिसे, एफएमटी प्रोफेसर डा. शरद अग्रवाल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। जिपंअ प्रतिनिधि देवी सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की सराहना और प्रशंसा की और कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का न सिर्फ कौशल निखरता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव उन्हें अपनी सृजनात्मक दृष्टि को समाज के सामने रखने का अवसर देता है।
विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा यहां केवल रंग नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और उनकी गहरी सोच दिखाई दे रही है। इन कृतियों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का जो तालमेल है, वह वाकई अद्भुत है। कृदय-2.0 के इंवेटों में युवाओं की रचनात्मकता, मेहनत और विचारों को दर्शा रहा है।
विवि के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ही उनका लक्ष्य तय करेगी। विवि के कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने बताया कि कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के कौशल को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना और युवा कलाकारों को अपनी कला को जनता के सामने प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना है। इन प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल बढ़ता है।
आर्ट एक्सजीविशन के क्युरेटर हर्षित सोनी ने बताया बीएफए की कई छात्राओं द्वारा 60 से अधिक सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। इनमें बीएफए की छात्रा शिखा सिंघल, चेतना कुंतल, मोनिका तिवारी, अंजली कुंतल आदि जैसे उभरते कलाकारों का काम आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए खेल कॉडीनेटर डा. रिंकू कुमार, डा. खुर्शीद आलम, रोहित तिवारी ने बताया कि किक्रेट में यूनीवर्सिटी को हराकर मेडीकल टीम ने जीत हासिल की है जबकि महिला खो-खो मैच में नर्सिंग ने मेडीकल को हरा कर फाइनल में पहुंची है, रस्साकसी में नर्सिंग की टीम तीसरे स्थान पर ही जबकि प्रथम द्वितीय स्थान पर मेडीकल की टीम रही।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से अस्पताल के मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय शूद, सीईओ समीक्षा भारद्वाज, अनिल चतुर्वेदी, डा. प्रशांत, डा. पायल, डा. चेतन, डा. दिनेश, शुभम गुप्ता, रानी, अनीता चौधरी, नीतेश कुमारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

