Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

बारात निकलते ही लाइनमैन ने काट दी दूल्हे के घर की बिजली, Video हो रहा है वायरल

  • एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो के जो दावा किया जा रहा है, वो जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां एक बार इंसान आ जाता है तो फिर उस दुनिया को छोड़कर नहीं जा पाता है क्योंकि यहां कंटेंट ही कुछ ऐसे देखने को मिलते हैं। जो चीजें या फिर घटना इंसान ने खुद नहीं देखी होती है, वो सोशल मीडिया पर कोई न कोई दिखा ही देता है क्योंकि उनके वीडियो जो वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको भी हैरान किया ही होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है और क्या दावा किया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखा ऐसा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि बारात निकली है। ढोल वाले ढोल बजा रहे हैं और दूल्हा भी कुछ लोगों के साथ पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं पास के एक बिजली के खंभे पर एक शख्स चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अब इस वीडियो के साथ दावा यह किया जा रहा है कि दूल्हा जैसे ही अपनी बारात लेकर निकला, एक लाइनमैन ने उसके घर की बिजली काट दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर की बताई जा रही है। अब उस लाइनमैन ने ऐसा क्यों किया या फिर यह जानकारी सिर्फ दावा है, इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई है मगर वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आपको उसकी जानकारी दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- मगर उसने बिजली क्यों काटी, बिल नहीं भरा था या फिर कोई उल्लंघन किया। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ अलग ही दुश्मनी होगी भाई इसकी दूल्हे के परिवार से। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है लाइमैन को शादी का निमंत्रण नहीं मिला। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लड़की का EX था पक्का।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक उजाला लाइव किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *