Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

अलीगढ़ में थाने के बाहर ही दे दनादन, 52 सेकेंड्स में महिला ने एक युवक को 21 बार मारी चप्पल; देखें वीडियो

  • अलगीगढ़ में पुलिस स्टेशन के बाहर ही एक महिला ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। मामला अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र में चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप को लेकर सड़क पर मारपीट का है। गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक युवक उसे लंबे समय से बदनाम कर रहा था। महिला अपने पति के साथ रविवार को शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। तभी वहां प्रार्थना पत्र देने के बाद बाहर चौराहे पर कथित आरोपी युवक दिखाई दिया। इसके बाद महिला दे दनादन युवक पर चप्पलों की बौछार कर दी। 

आरोप है कि पति ने युवक को रोककर पकड़ लिया, जिसके बाद महिला ने उस पर चप्पल से कई बार प्रहार किए। यह पूरी घटना कोतवाली गेट के सामने हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान ही किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने किया दोनों का चालान

महिला ने युवक को चप्पल और लातों से जमकर पीटा। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और जिसके बाद युवक व महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर चालान कर दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *