Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

‘लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर रहे, मां-बाप की मंजूरी हो जरूरी’, BJP विधायक ने राजस्थान विधानसभा में उठाया मुद्दा

  • राजस्थान के बीजेपी विधायक ने विधानसभा में बड़ी मांग की है, बीजेपी विधायक ने कहा, एक उम्र तक युवाओं के घर से भागकर लव मैरिज करने के मामले में पेरेंट्स की सहमति भी जरूर हो

जयपुर: भारत में प्रेम विवाह की अवधारणा को अभी तक पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है। कई मामलों में घरवालों के लिए ये मान-सम्मान का मुद्दा है। ऐसे में कई लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के साथ रहने के लिए परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भाग जाते हैं। बीजेपी के एक विधायक ने युवाओं के घर से भागकर लव मैरिज करने का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय संस्कृति को भी ठेस पहुंच रही है। आहोर से भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने सदन में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया। 

‘घर से भागकर प्रेम विवाह करने से भारतीय संस्कृति को नुकसान’

आहोर से भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने सदन में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ”आज माता-पिता के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। युवक-युवतियां घर से भागकर शादी कर रहे हैं या ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहे हैं। इससे कहीं न कहीं हमारे सामाजिक ताने बाने के साथ-साथ में भारतीय संस्कृति को भी ठेस पहुंच रही है।” उन्होंने कहा कि एक उम्र तक युवाओं के घर से भागकर प्रेम विवाह करने के मामले में पेरेंट्स की सहमति भी जरूर हो।

bjp mla chhagan singh rajpurohit

‘डर से बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं माता-पिता’

विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि युवाओं में इस तरह की प्रवृत्ति बढ़ रही है और अनेक युवा स्कूल या कॉलेज छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं के डर से माता-पिता भी कभी-कभी बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं। पिछले वर्षों में कई मामलों में जब लड़की घर से चली गई तो माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस थाने में ऐसी लड़कियां कभी-कभी अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर देती हैं।” 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *