मथुरा : बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। श्रीजी मंदिर मंदिर में भक्त गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। महिलाएं और बच्चे डांस कर रहे हैं। पूरा परिसर रंगों से सराबोर है। हर तरफ रंग और अबीर उड़ते दिखाई दे रहे हैं।
दोपहर में नंदबाबा मंदिर में होली का निमंत्रण देने के लिए भक्त सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर पहुंचे। उनके साथ सखियां भी सज धज कर नाचते गाते पहुंची। यहां होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद लड्डू लुटाए गए।
शाम को वापस श्रीजी महल वापस आएंगे। यहां लड्डू की होली होगी। बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव की दुकानों में में करीब 10 हजार किलो लड्डू बनाए गए हैं। जो कि मंदिर की अटारी (छत) से लुटाए जाएंगे। लड्डू लूटने के लिए श्रद्धालु नीचे आंगन में बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं।
मंदिर में रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है। देश-विदेश से आए भक्त श्रीजी मंदिरमंदिर में इकट्ठा हैं। मंदिर के पुजारी भजन गा रहे हैं। पूरा परिसर ‘जय राधे जय कृष्णा’ के भजन से गूंज उठा है। हर कोई आज भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहा है।
श्रीजी मंदिर में लड्डू लुटाए जा रहे
श्रीजी मंदिर में दोपहर में 1 बजे के बाद लड्डू लुटाए गए। लड्डू लूटने के लिए यहां भारी भीड़ सुबह से जमा थी। पुजारी ने भगवान को भोग लगने के बाद जैसे ही लड्डू लुटाया। लोग हाथ उठाकर खड़े हो गए। हाथ हिलाकर लड्डू मांगने लगे। उन्होंने लड्डू लूटने के बाद हाथ जोड़कर भगवान से आशीर्वाद लिया
नाचते गाते बरसाना में निमंत्रण देने पहुंची सखियां
बरसाना से दोपहर में नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में होली का निमंत्रण देने के लिए भक्त अबीर और लड्डू लेकर पहुंचे। उनके साथ सखियां भी सज धज कर नाचते गाते पहुंची। उन्होंने होली का निमंत्रण दिया। नंदबाबा मंदिर के पुजारी ने इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने बरसाना आकर होली की बात कही। उसके बाद भक्त खुशी से झूम उठे। उन्होंने लड्डू बांटा। उसके बाद नाचने गाने लगे। जमकर रंग गुलाल उड़ाए।

