Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक चुनाव से पहले पूर्व CM जगदीश शेट्टर ने छोड़ी BJP

नई दिल्ली : कर्नाटक में अगले महीने जाने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में घमासान चल रही है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक बीजेपी छोड़ रहे है। अब इसी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का नाम भी जुड़ गया है। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर जगदीश शेट्टर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका है।

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं। मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा जिसे मैंने राज्य में बनाया था। कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टर ने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *