Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

यूपी: लखनऊ में फिर एक बेटे ने कर दी पिता की हत्या, महज 17 साल का है आरोपी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम

  • लखनऊ में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, आरोपी बेटे की उम्र महज 17 साल है, पुलिस के मुताबिक, घटना घरेलू विवाद में हुई है

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां फिर एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। 

घटना लखनऊ के मोहनलालगंज की है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि 17 साल के लवकुश ने अपने 45 साल के पिता के सिर पर लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद में हत्या हुई है। फिलहाल आरोपी लवकुश फरार है। 

हालही में सामने आया था ये मामला

हालही में लखनऊ में एक और हत्याकांड सामने आया था, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी थी और उनके शव के कई टुकड़े किए थे। मामला लखनऊ के आशियाना क्षेत्र का था।

इस घटना में बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने कारोबारी पिता मानवेन्द्र सिंह की हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के लिए बेटे ने घर के ड्रम का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। अक्षत ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हें गोली मारी थी और फिर शव के कई टुकड़े किए। हाथ–पैर वो अलग–अलग जगह फेंक चुका था। धड़ भी डंप करने की तैयारी में था। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *