Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं:अफसर ने कहा था- जिन्हें खुजली हो रही, वह ईरान चले जाएं, यहां छाती न पीटें

संभल : संभल में CO कुलदीप कुमार का ‘जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ’ वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो।

उधर, संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद ने भी सीओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब उन्होंने यहां के हिंदुओं को जहाज से वहां क्यों नहीं भेजा?

दरअसल, संभल के असमोली में पीस कमेटी की मीटिंग में सीओ कुलदीप कुमार ने शांति भंग न करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय विवादों के नाम पर शहर की शांति भंग न करे। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब, ईरान और इजराइल के बीच में झगड़ा हो रहा है।

ओवैसी ने सीओ कुलदीप कुमार पर पलटवार करते हुए कहा- मैं उस डीएसपी से कहना चाहता हूं कि ये मुल्क आपके बाप का नहीं है।

ओवैसी ने सीओ कुलदीप कुमार पर पलटवार करते हुए कहा- मैं उस डीएसपी से कहना चाहता हूं कि ये मुल्क आपके बाप का नहीं है।

हैदराबाद में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- एक डीएसपी साहब हैं, वो मुसलमानों को बैठाकर कहते हैं- इजराल-अमेरिका और ईरान की जंग रही है। तुम लोग ईरान को लेकर क्यों प्रदर्शन कर रहे हो। तुम लोग रोड पर नमाज पर क्यों पढ़ते हो। बर्दाश्त नहीं करेंगे, जेल भेज देंगे।

अगर तुमको ज्यादा तकलीफ हो रही है तो इंडिया से ईरान चले जाओ। मैं उस डीएसपी से कहना चाहता हूं कि ये मुल्क आपके बाप का नहीं है। तुम बेंजानिम नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। अगर कल को इजराइल के पक्ष में जुलूस निकाला जाएगा तो तुम जय-जय के नारे लगाओगे न?

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद।

अब पढ़िए विधायक ने क्या कहा…

विधायक इकबाल महमूद अपने बेटे सुहैल इकबाल के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करने संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे थे। शुक्रवार शाम 5 बजे नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सीओ के बयान पर नाराजगी जताई।

विधायक ने कहा कि सीओ का बयान बांग्लादेश हिंसा के दौरान भी आना चाहिए था। जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही थी तो हम और हमारे हिंदू भाई मिलकर आवाज उठा रहे थे। उस समय सीओ हिंदुओं से भी कहते कि बांग्लादेश जाकर उनकी मदद करिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *