लोनी (गाजियाबाद) : गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था।
गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
बैंक में फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है।
ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया,

आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बैंक का स्टाफ मैनेजर को उठाकर बाहर लाया, फिर बाइक से अस्पताल पहुंचाया।

इस फुटेज में गार्ड बंदूक के साथ बाहर निकलता दिखा। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था।

बैंक मैनेजर का ओपन चैंबर था, जहां वे बैठते थे। इसी जगह उन्हें गोली मारी गई।
बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। घटना की जानकारी पत्नी को दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है। तीन पहले उसकी पंजाब बैंक में नौकरी लगी थी। अक्सर वह छुट्टी पर रहता था। सोमवार सुबह भी जब गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया तो बैंक मैनेजर ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। अभिषेक ने यह भी कहा कि तुरंत बैंक आओ।
दोपहर डेढ़ बजे के करीब गार्ड रवींद्र अपने एक साथी के साथ बैंक पहुंचा। उसने बैंक में जमा बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचा झगड़ने लगा। तभी उसने अभिषेक को गोली मार दी।

