Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

करनाल में 7 गोवंशों के कटे हुए सिर मिले:नहर में पड़े थे, हत्या की आशंका; पुलिस बोलीं- दोषी नहीं बचेंगे

करनाल : करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में गांव धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में गोवंश के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीर मानते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

नहर किनारे पड़े गौवंश के कंकाल।

नहर किनारे पड़े गौवंश के कंकाल।

मौके पर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिए अवशेष

घटना की जानकारी मिलते ही इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नहर से गोवंश के अवशेष बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिए। शुरुआती जांच में 6 से 7 गौवंश के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के उचानी स्थित पशुधन केंद्र भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सही पता चल सके।

नहर से गोवंश के अवशेष निकालते हुए ग्रामीण।

नहर से गोवंश के अवशेष निकालते हुए ग्रामीण।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व लंबे समय से इस क्षेत्र में गौवंश की हत्या कर उनका मांस ले जाते हैं और अवशेषों को नहर में फेंक देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कदम उठाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

नहर से निकालते गए गोवंश के अवशेष।

नहर से निकालते गए गोवंश के अवशेष।

जांच के बाद होगी स्पष्टता

डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गौवंश की हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7 गोवंशों के अवशेष मिले

डीएसपी सतीश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राइमरी जांच में 7 गोवंशों के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का सही पता चल सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *