Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

राजस्थान-MP में बारिश और ओले गिर सकते हैं:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है।

उधर हरियाणा के रेवाड़ी में रात में हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर पानी भर गया। आंधी के चलते सड़कों पर लगे होर्डिंग भी उखड़ गए। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में ओले गिरे।

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में ओले गिरे।

नगालैंड में तूफान-बारिश से तबाही, 46 परिवार प्रभावित

नगालैंड में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। चुमौकेडिमा और पेरेन जिलों में कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। मोन जिले के एक सरकारी स्कूल को भी नुकसान हुआ, जिससे मिड-डे मील प्रभावित हुआ। हालांकि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

20-21 मार्च- मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान में ओले गिरने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। नॉर्थ-ईस्ट में भी तेज बारिश की आशंका है।

राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान

राजस्थान में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में भी ठंडक है। बदले मौसम का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को बारिश के चलते तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया।

मध्य प्रदेश में 36 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में बुधवार को करीब 10 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाए रहे। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिर गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 में ओले गिरने का अलर्ट है।

यूपी के मथुरा–संभल में तेज आंधी, होर्डिंग और पेड़ गिरे: पश्चिमी यूपी के 3 शहरों में बारिश

यूपी में मौसम बदल गया है। गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। खड़ी फसलें को भी नुकसान हुआ है। एक मकान की छत भी ढह गई। संभल में भी तेज आंधी चली। पश्चिमी यूपी के 3 शहरों में बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में अगले 2 दिन बारिश की संभावना, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश की संभावना है। 20 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी; मार्च में जनवरी महीने जैसी सर्दी

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तराखंड में देर रात से बारिश जारी, चार शहरों में बर्फबारी हुई

उत्तराखंड में देर रात से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *