Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

मार्च के आखिरी 6 दिनों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीख को नहीं होगा आपका काम

  • अगर आपको मार्च में बचे हुए छह दिनों में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको काफी कम समय ही मिल सकेगा, क्योंकि ज्यादातर दिन बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : मार्च का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है तो पहले ही तारीखें नोट कर लें, वरना परेशानी हो सकती है। सिर्फ सोमवार, 30 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, त्योहार और वीकेंड की वजह से लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे बैंक की शाखाएं अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी बैंकिंग प्लानिंग पहले से कर लें और आखिरी समय की भागदौड़ से बचें। बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों की स्थानीय त्योहारों और दिवस के मुताबिक भिन्न हो सकती हैं।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

26 मार्च, 2026 (गुरुवार): राम नवमी

27 मार्च, 2026 (शुक्रवार): कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दसैं) की छु्टी इस दिन भी है।
28 मार्च, 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार
29 मार्च, 2026     (रविवार) : रविवार
31 मार्च, 2026 (मंगलवार): महावीर जयंती

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *