Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत:11 लोगों ने तैरकर जान बचाई; बस को बड़ी नाव पर चढ़ाते समय हुआ हादसा

बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। तब सिर्फ 2 लोगों की मौत की खबर आई थी।

हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।

बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए।

बस को फेरी पर चढ़ाके वक्त ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया।

बस को फेरी पर चढ़ाके वक्त ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया।

ड्राइवर के कंट्रोल छूटते ही कुछ ही सेकंड में बस नदी में जा गिरी।

ड्राइवर के कंट्रोल छूटते ही कुछ ही सेकंड में बस नदी में जा गिरी।

बस नदी में गिरने के बाद कई लोगों ने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की।

बस नदी में गिरने के बाद कई लोगों ने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की।

6 घंटे के बाद बस निकाली गई

रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 21 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ईद के बाद ढाका लौट रहे थे लोग

अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ लोग बाहर खड़े होने की वजह से बच गए, जबकि उनके परिजन बस के अंदर फंसे रह गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *