Breaking
Sat. Apr 4th, 2026

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट:MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, केदारनाथ में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून : देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है।

राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी।

उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई।

अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई।

अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।

यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है।

राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनी

राजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौत

यूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *