- देश में प्री-मानसून तेज़ हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश होगी
नई दिल्ली : प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के देश में दस्तक देने के बाद से कई राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। 2025 में मानसून (Monsoon) का सीज़न काफी अच्छा रहा और इस दौरान देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। 2025 में मानसून के सीज़न के बाद भी बारिश का दौर थमा नहीं और जारी रहा। 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है और प्री-मानसून की दस्तक के बाद से तेज़ हुई बारिश से पूर्वानुमान सही होता दिख रहा है। देश में अब प्री-मानसून तेज़ हुआ है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
◙ उत्तरपश्चिम भारत
प्री-मानसून उत्तरपश्चिम भारत में तेज़ हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह रिमझिम-मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ उत्तरीपूर्व भारत
प्री-मानसून उत्तरीपूर्व भारत में भी तेज़ हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ दक्षिण भारत
प्री-मानसून दक्षिण भारत में भी तेज़ हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ पश्चिम भारत
प्री-मानसून पश्चिम भारत में भी तेज़ हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बारिश वाले इलाकों में तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ पूर्वी और मध्य भारत
प्री-मानसून पूर्वी और मध्य भारत भारत में भी तेज़ हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

