Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

नोएडा में आज भी प्रदर्शन जारी, पुलिस की बस पर हमला, NCR में हाई अलर्ट

  • नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है

नोएडा जिले में आज भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। आज सुबह से फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है। फिर भी अपनी मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारी घरों से निकल रहे है लेकिन पुलिस उन्हें एक जगह इकट्ठा नही होने दे रही है। पुलिस कर्मचारियों को कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेज रही है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है।

नोएडा फेज 2 लक्सर कंपनी के बाहर सुबह से ही वर्कर्स एक जुट हो कर प्रदर्शन कर रहें हैं। पुलिस उन्हें समझा रही है कि आप की मांगे पूरी कर ली गई हैं। लेकिन कर्मचरियों का कहना है के काम 12 घंटे और सैलरी 11 हज़ार आज के समय में ऐसे में घर कैसे चलेगा और 20 हज़ार रुपए सैलरी बढ़ाई जाए।

सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला

नोएडा के सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला किया गया है, जिसमें कई महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं। पुलिस की पूरी बस में तोड़फोड़ की गई है। इसमें कई पुलिसकर्मियों को काफी चोट आई है।

श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नोएडा में हुए दंगों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें 1 अप्रैल से पूर्वव्यापी रूप से लागू की गई हैं।

नोएडा के सेक्टर 80 में फिर प्रदर्शन शुरू

नोएडा के सेक्टर 80 में कर्मचारियों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद।

अब तक 350 गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा गया

नोएडा में कल हुए हिंसा के मामले में अब तक 350 गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा गया। कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस पूरी घटना का सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक नोएडा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला

नोएडा के सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला किया गया है, जिसमें कई महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं। पुलिस की पूरी बस में तोड़फोड़ की गई है। इसमें कई पुलिसकर्मियों को काफी चोट आई है।

पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित

नोएडा में अपने वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन आज भी जारी है। वहीं, सोमवार को हुए कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *