Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

गुजरात-राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में पारा 40°C के पार:15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, उत्तराखंड के केदारनाथ और सिक्किम के लाचेन में बर्फबारी से बंद हुए रास्ते खोलने काम चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को गर्मी की वजह से इंडिया गेट के सामने मृग-मरीचिका (मिराज) नजर आया।

दिल्ली में सोमवार को गर्मी की वजह से इंडिया गेट के सामने मृग-मरीचिका (मिराज) नजर आया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट से बर्फ हटाई जा रही है। 22 अप्रैल को पट खुलेंगे।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट से बर्फ हटाई जा रही है। 22 अप्रैल को पट खुलेंगे।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है।
  • 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवाएं

प्रदेश में अब गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41°C से ऊपर रहा। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश: तापमान 41°C पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म; 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। इससे पारा 41 के पार पहुंच गया है। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 रहा। इसके अलावा रतलाम में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री, धार में

उत्तर प्रदेश: पारा 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन में 4 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान

प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेशभर में चल रहीं पछुआ यानी पश्चिम से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

हरियाणा: 19 शहरों में पारा 35°C के पार, भिवानी सबसे गर्म; दिन में झुलसाने लगी धूप

हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4°C दर्ज किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 4-6°C तक और बढ़ोतरी संभव है।

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में तापमान 42°C, कल से हीटवेव का अलर्ट, 5°C तक चढ़ेगा पारा

आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा तापमान 42°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। अगले 4 दिनों में प्रदेशभर में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके चलते कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना है।

झारखंड: 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; 2 दिन बाद हीटवेव का अलर्ट

राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार बना हुआ है, सोमवार को जमशेदपुर में पारा 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-चंडीगढ़: मौसम में बदलाव होगा, गर्मी से राहत मिलेगी

15 अप्रैल से पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण हल्की बारिश, बादल या तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम में हल्का बदलाव व तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

उत्तराखंड: दो दिन रहेगी धूप, फिर 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *