Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ; JDU से दो डिप्टी सीएम

पटना : बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। आज बिहार में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री की शपथ हुई। सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

BJP का 46 साल का संघर्ष, पहली बार सीएम

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा। महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। वहीं, बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है। 

डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव का सफरनामा

सुपौल से 1990 से लगातार विधायक, ‘कोसी का विश्वकर्मा’ के नाम से मशहूर
1991 में लालू सरकार में पहली बार बने मंत्री, 2005 में नीतीश के CM बनने के समय JDU के प्रदेश अध्यक्ष
नीतीश कैबिनेट में कई बार बिजली मंत्री रहे
वित्त, वाणिज्य कर जैसे विभाग भी संभाला, 2025 में लगातार नौवीं बार जीत दर्ज की
2025 में कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को हराया

डिप्टी सीएम विजय चौधरी का सफरनामा

  • JDU के सबसे सीनियर नेताओं में एक, नीतीश के करीबी और थिंक टैंक में शामिल
  • 1982 से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य, दलसिंहसराय सीट से पहली बार चुनाव जीते
  • सरायरंजन सीट से पहली बार 2010 में जीत दर्ज की, 2025 में सरायरंजन सीट से चुनाव जीते
  • वित्त, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे विभाग संभाले
  • 2015 से 2020 तक विधानसभा के स्पीकर 
  • साफ-सुथरी इमेज और कुशल प्रशासक की छवि

बिहार के नए ‘सम्राट’ का सफरनामा

  • RJD के साथ सियासी करियर की शुरुआत
  • 1999 में राबड़ी सरकार में मंत्री बने
  • 2000 में पहली बार परबत्ता से बने विधायक
  • 2013 में RJD से बगावत, JDU में एंट्री
  • 2 जून 2014 में मांझी सरकार में मंत्री बने
  • मांझी को हटाने पर बगावत, JDU से सस्पेंड
  • 2017 में BJP में शामिल 2023 में बिहार BJP अध्यक्ष
  • 2021 में नीतीश कैबिनेट में बने मंत्री
  • 2024 में नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम का जिम्मा
  • तारापुर से जीता 2025 विधानसभा का चुनाव
  • 2025 में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने
  • 15 अप्रैल 2026 को सीएम पद की शपथ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *