Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक चुनाव: नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश में जुटा BJP हाईकमान, जानें मोदी ने किसे किया फ़ोन

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने इस बार शिवमोग्गा सीट से पूर्व मंत्री के.एस.ईश्वरप्पा के बेटे को टिकट न देकर दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जिसके बाद वह पार्टी से नाराज हो गए हैं। ऐसे में उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पीएम मोदी ने ईश्वरप्पा को फोन किया। ईश्वरप्पा पीएम से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी निश्चित रूप से जीतेगी। इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने बीजेपी के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा से बात की और उनसे वादा किया कि पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी। ईश्वरप्पा ये कहते नजर आ रहे हैं कि ‘जीत जाएगा साहब। उधर से पीएम मोदी चुनाव के प्रचार और पार्टी को लेकर कुछ कह रहे हैं। ईश्वरप्पा कह रहे हैं कि ‘बहुत अच्छा होगा सर, डेफिनेटली जीतेंगे सर, नो प्रॉब्लम सर। पीएम मोदी कह रहे हैं कि बिल्कुल ही, हम लोग सब लगे हुए हैं। ईश्वरप्पा कह रहे हैं कि ‘डेफिनेटली हम जीतेंगे साहब, आपका आशीर्वाद चाहिए साहब’। इसके बाद पीएम कुछ कहते हैं, जिसके जवाब में धन्यवाद कहते हुए ईश्वरप्पा फोन को काट देते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *