Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में फिर रचा इतिहास, ये ‘करिश्मा’ करने वाले दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने

  • वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के खिलाफ 43 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए आईपीएल 2026 में अपने 400 रन पूरे कर लिए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जमकर धमाल मचा रहा है। पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मंगलवार रात राजस्‍थान रॉयल्‍स की जीत में भी वैभव ने अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने 223 रन के चेज में आरआर को जबरदस्‍त शुरुआत देते हुए महज 16 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्‍कों के दम पर 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्‍होंने इस सीजन में 400 रन पूरे करते हुए ऑरेंज कैप पर भी कब्‍जा कर लिया। इतना ही नहीं वह आईपीएल के एक ही सीजन में 400 रन बनाने वाले इतिहास के सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे किए हैं। इस मामले में उन्‍होंने आंद्रे रसेल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे। इस युवा खिलाड़ी ने उस रिकॉर्ड को 21 गेंदों के बड़े अंतर से बेहतर बनाया, जो आईपीएल 2026 में उनकी जबरदस्त बैटिंग स्पीड को दर्शाता है।

IPL के एक सीज़न में सबसे तेज़ 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी

167 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी (2026)*
188 गेंदें – आंद्रे रसेल (2019)
195 गेंदें – अभिषेक शर्मा (2024)
197 गेंदें – निकोलस पूरन (2025)
200 गेंदें – ग्लेन मैक्सवेल (2014)

वैभव ने जीत की मजबूत नींव रखी

पंजाब किंग्‍स के खिलाफ सूर्यवंशी ने हमेशा की तरह शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। मैदान पर उतरते ही इस लेफ्ट-हैंडर ने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने अपनी मर्जी से चौके-छक्के लगाए और पेस व बाउंस दोनों का बड़ी आसानी से सामना किया। उन्होंने शुरुआत अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई की और फिर लॉकी फ़र्ग्यूसन के खिलाफ भी बेखौफ होकर शॉट्स खेले। हालांकि उनकी पारी छोटी थी, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा था। जब वह आउट हुए (अर्शदीप की गेंद पर कैच आउट), तब तक लक्ष्य का पीछा करने की नींव मजबूती से रखी जा चुकी थी।

फरेरा और दुबे ने दिलाई जीत

सूर्यवंशी के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने 51 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच की गति को बनाए रखा। जबकि डोनोवन फरेरा ने 52 रनों की नाबाद पारी खेली तो शुभम दुबे की आख़िरी ओवरों में खेली गई तेज पारी ने राजस्थान को चार गेंदें शेष रहते ही जीत दिला दी।

‘मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आया’

मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी कमाल का है। मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आया और वह बहुत बढ़िया खेल रहा है। दूसरे छोर से उसे जिस तरह से गेंद को हिट करते हुए देखता हूं तो मुझे हमेशा खुशी होती है। लक्ष्य का पीछा करने की योजना? इस पर यशस्‍वी ने कहा कि हमें पता था कि यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। इसलिए हमें अपना इरादा पक्का रखना था और जब भी मौका मिले, हमें आगे बढ़कर खेलना था। इसलिए मैं भी यही सोच रहा था कि ठीक है, अगर गेंद मेरी रेंज में है तो मैं जरूर हिट करूंगा।

#vaibhavsuryavanshi #vaibhav #suryavanshi #sports #latestnews #latestnewsportal #newsportal #bestnews

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *