कोलकाता : पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के दिग्गजों को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके साथी ज्ञानेश कुमार को मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को नुकसान पहुंचाने में दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे। मैं केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि कि अपने सबसे मजबूत नेता को भेजो। अगर हिम्मत है, तो फालता से चुनाव लड़ो।’
चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।
TMC कैंडिडेट के मंदिर जाने पर अग्निमित्रा बोलीं- उन्हें मस्जिद जाना चाहिए
पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार डॉ. देबाशीष सरकार के मंदिर जाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने इस पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि डॉ. देबाशीष सरकार मंदिर क्यों जा रहे हैं, उन्हें मस्जिद जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी का फोकस सिर्फ मुस्लिम राजनीति पर है।
गौरतलब है कि टीएमसी उम्मीदवार डॉ. देबाशीष सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ मंदिर पहुंचे थे। इसको लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा है।
श्यामपुकुर से BJP कैंडिडेट पूर्णिमा चक्रवर्ती ने श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान से पहले श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती ने श्री दुर्गेश्वर महादेव (मोटा महादेव) मंदिर में पूजा की।

