Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

सीएम Ashok Gehlot ने पीएम Narendra Modi को दिए ‘महंगाई’ कम करने शानदार टिप्स

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार से आमजान को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राजस्थान की तर्ज पर योजनाओं को लागू करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि केन्द्र सरकार राजस्थान की तर्ज पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा और लंपी से मृत गाय पर 40 हज़ार रुपये आर्थिक सहायता की योजनाएं लागू करे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई और बेरोजगारी से अधिकतम राहत देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केन्द्र सरकार को राजस्थान की तर्ज पर आमजन को राहत देने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 73 लाख उज्ज्वला एवं बीपीएल परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना में मिले गैस सिलेंडर का लाभार्थी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में 1140 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। महंगाई के कारण सिलेंडर को रिफिल कराने में अक्षम लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार को भी गरीबों को राहत देने के लिए राजस्थान की तरह पूरे देश में 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना चाहिए। आमजन को सस्ता सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को पिछले दिनों पत्र लिखकर भी मांग की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *