Breaking
Tue. May 5th, 2026

भाजपा कार्यकर्ता बोला-पत्नी का पार्टी नेता के साथ अवैध संबंध:रिसॉर्ट से जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष संग पकड़ी गई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और भाजपा जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया, जब पति ने दोनों को गुंडरदेही इलाके के एक रिसॉर्ट में एक साथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह घर में बच्चों के साथ मारपीट करती है। वह बच्चों की आंख और मुंह में लाल मिर्च डालने जैसी हरकत भी करती है। साथ ही बच्चों को यह कहकर डराती है कि घर उसके नाम पर है और वह उन्हें कभी भी घर से निकाल सकती है।

आरोप है कि महिला बच्चों को यह भी धमकी देती है कि वह उनके पिता को खाने में जहर देकर मार देगी। वह यह भी कहती है कि ज्यादा बोलने पर तीनों को घर से भगा देगी। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी उसे और बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती है, उसने पत्नी पर दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप भी लगाया है।

पति का कहना है कि पत्नी बार-बार उसे और बच्चों को घर से निकालने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। इस मामले में पति ने एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पत्नी ने भी पति पर बदनाम करने, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पति ने दोनों को गुंडरदेही इलाके के एक रिसॉर्ट में एक साथ पकड़ लिया।

पति ने दोनों को गुंडरदेही इलाके के एक रिसॉर्ट में एक साथ पकड़ लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 के अब्दुल ताहिर ने पत्नी के खिलाफ एसपी से शिकायत की है, उसने अपनी पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को लिखे शिकायत में बताया कि वो बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर 4 का निवासी है।

उसकी शादी साल 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से बागबाहरा में हुई थी। पत्नी जगन्नाथपुर परसदा स्थित प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है, उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के लगभग 17 साल तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले 2 साल से मेरे और बच्चों के प्रति पत्नी का व्यवहार बदल गया, जिससे हम सभी परेशान हैं।

बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती

पीड़ित ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी। वह बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डालती थी और कपड़े प्रेस करते समय उन्हें जलाती थी।

आए दिन इस तरह की हरकतों से पीड़ित को शक हुआ, जिसके बाद उसने खुद इस मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान उसे पता चला कि पत्नी का अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी देखे हैं।

इसके अलावा अन्य लोगों से भी जानकारी मिली कि पत्नी स्कूल जाने के बहाने अलग-अलग पुरुषों के साथ बाइक पर घूमती है, जब पीड़ित ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, तो वह उससे ही गाली-गलौज करने लगी।

घर से बाहर निकालने की धमकी देती

पीड़ित ने बताया कि जिस घर में वे रह रहे हैं, वह उसने अपने पैसों से बनवाया है। हालांकि उसमें कुछ पैसा पत्नी ने भी लगाया है। इसी बात को लेकर पत्नी बार-बार धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह कभी भी उसे और बच्चों को बाहर निकाल सकती है। इस वजह से पीड़ित और उसके बच्चे काफी परेशान हैं।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए वह उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल 2026 को उसकी पत्नी, बालोद के असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में गई है।

रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस को साथ ले गया

जानकारी मिलने पर पीड़ित अपने बहनोई अरमान अंसारी के साथ 25 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंचा। किसी भी तरह की परेशानी या झूठे आरोप से बचने के लिए वह पुलिस और एक महिला आरक्षक को भी साथ लेकर गया था।

रिसॉर्ट पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी और भाजपा नेता असरार अहमद कमरे के अंदर थे और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद करीब आधे घंटे बाद असरार बाहर आया और करीब दो घंटे बाद उसकी पत्नी कमरे से बाहर निकली।

पीड़ित ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। बाहर आते ही पत्नी ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे मामला और बढ़ गया। इसके बाद सभी को थाने लाया गया, जहां पूछताछ की गई। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पति पर लगाया बदनाम और मारपीट करने का आरोप

पति के आरोपों पर पत्नी ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में महिला ने कहा, मुझे मेरे पति ने इतना बदनाम किया और अभी भी बदनाम कर रहे हैं। पति नशा करके मुझे मारते। मुझे इतना परेशान किया गया कि मैं दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी हूं।

अगर अब मैंने सुसाइड किया तो विनती करती हूं​ कि इसके लिए इन लोगों को कड़ी से कड़ी दी जाए। क्योंकि क्या पता ये मेरा आखिरी वीडियो हो। मुझे इतना बदनाम किया जा रहा है, जिसकी कोई हद नहीं और पहले भी बदनाम किया गया।

कुछ बातें मैं अपने ससुराल पक्ष को बताई थी तो कुछ बातें मैं अपने मायके वालों को बता चुकी हूं कि मेरे साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मेरी मम्मी अकेली रहती हैं। मेरी मम्मी को बोला जाता है कि यहां न आया करो। हम तीन बहन हैं।

मेरी नियुक्ति अनुकंपा के तहत हुई है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा अपनी मम्मी की मदद करूं। मैंने अपने ससुराल पक्ष की भी मदद है। ननद और देवर की शादी में, ससुर की जब तबीयत खराब हुई थी, उस समय भी। अब मैं कितना करूं।

परिवार है समझकर मैंने मदद की। बड़ी बहू हूं, ये समझकर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन मेरे पति ने कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। न तो मेरे प्रति, न मेरी मम्मी के प्रति और न ही घर के प्रति। मेरे पति ने मुझपर इतना अत्याचार किया मैं अपनी जिंदगी से त्रस्त हो चुकी हूं।

इस वजह से मैं कई बार सुसाइड की कोशिश कर चूंकी हूं। दो बार बहुत ज्यादा हालत खराब हो गई थी। बहुत मुश्किल से बची हूं। ये बात मेरे मायके वाले जानते हैं। मेरे बच्चों को मेरे खिलाफ कर दिया गया है।

रही बात रिसॉर्ट की तो मैं अपनी मर्जी से रिसॉर्ट गई थी। इसमें अकबर का कोई हा​थ नहीं है और वो मदद करने आए थे। मेरे पति और ननदोई अरमान अंसारी ने कहा कि वीडियो मत बनाओ। बैठकर बात कर लेते हैं, तो मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो बनाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *