Breaking
Sat. May 9th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ जयपुर में मनाएगी सेना:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेना प्रमुख रहेंगे मौजूद

जयपुर : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर में मनाएगी। जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जयपुर आएंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म भी रिलीज की जाएगी।

भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। तब पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा, सैन्य ठिकानों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता के कारण ऑपरेशन सिंदूर का प्रमुख केंद्र राजस्थान रहा था। ऐसे में सेना ने फिर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राजस्थान को चुना है।

ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म करेंगे रिलीज

जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ खातीपुरा स्थित सप्त शक्ति कमांड में मीडिया को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 5 बजे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के कई शॉट्स रियल हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के समय शूट किया गया था।

जयपुर में जनवरी में हुई आर्मी डे परेड में टैंक सहित कई मिसाइलों को दिखाया गया था।

जयपुर में जनवरी में हुई आर्मी डे परेड में टैंक सहित कई मिसाइलों को दिखाया गया था।

आर्मी डे परेड का हुआ था आयोजन

सेना ने इस साल जयपुर को आर्मी डे परेड के लिए भी चुना था। जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को आर्मी डे परेड का आयोजन किया गया था। पहली बार यह परेड आर्मी एरिया से बाहर आमजन के बीच हुई थी।

परेड में भारतीय सेनाओं की शौर्य और वीरता को पूरी दुनिया ने देखा था। जयपुर की सड़कों पर कदमताल करने सेना के जवान, टैंक, हेलीकॉप्टर और सेना की अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *