Breaking
Tue. May 19th, 2026

बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल: कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बुधवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। सभी को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में कोलकाता रेफर किया गया।

बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला है।

बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला है।

कोलकाता में भीड़ ने TMC ऑफिस को बुलडोजर से गिराया

कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है।

तमिलनाडु में TVK को कांग्रेस समर्थन देगी

इधर, तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया।

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा।

ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं। PMK के 4 विधायक, CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *